कानपुर । नगर -सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उप्र के आव्हान पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत कोरोना काल में 18 माह का मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान न किये जाने,पेंशन आयकर मुक्त भुगतान किए जाने,पेंशनर्स को कैशलेश इलाज हेतु आधी अधूरी व्यवस्था को समाप्त कर सी जी एच एस की भांति नर्सिंग होम में इलाज की व्यवस्था किये जाने, राशिकरण की कटौती 15 वर्षों को समाप्त कर 100 वर्षो में किये जाने,प्रत्येक 5 वर्ष में पेंशन बढ़ोतरी किये जाने,एंव पुरानी पेंशन बहाली कर एन पी एस को समाप्त करने समेत मांगों को लेकर आज एक बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 17 अक्टूबर को बड़ा चौराहा,राम आसरे पार्क में प्रातः 10 बजे से धरना देकर पेंशनर्स अपनी आवाज को बुलंद कर मांगों का ज्ञापन कानपुर के सहायक पुलिस आयुक्त के माध्यम से उप्र सरकार के मुख्यमंत्री को भेजा जायेगा । बैठक में बी एल गुलाबिया,बेनी सिंह सचान,आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट,पी के सिंह एस सी भारतीय,कमल टण्डन,राजेश खन्ना,आनन्द स्वरूप कटियार,वंशीकठेरिया,कृष्ण बहादुर सिंह, ताराचन्द्र,श्रीमती सरोज शर्मा,स्नेहलता लाल,शशी शर्मा,हीरा लाल शर्मा,अमर नाथ तिवारी,शिव शंकर शुक्ला,शिवकुमार, रविन्द्र कुमार मधुर समेत अनेकों पेंशनरों ने भाग लिया ।
