जहानाबाद/फतेहपुर । सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम संस्कार में उन्हें श्रद्धांजलि देने जहानाबाद विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता आबिद हसन, अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सैफई गए और अपने प्रिय नेता को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

फतेहपुर से सैफई नेता जी के अंतिम दर्शन करके श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फतेहपुर सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव, वरिष्ठ नेता वीरन यादव,पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा,सपा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह,जहानाबाद विधान सभा अध्यक्ष राजेंद्र पटेल उर्फ पप्पू,पूर्व देवमई ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा,जहानाबाद नगर अध्यक्ष हबीब एडवोकेट, खजुहा के नरोत्तम सिंह,झुर्रू बाबा सहित बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
