फतेहपुर । बिंदकी मंडी समिति में आज उपनिदेशक हिमांशु शेखर त्रिपाठी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया ।
इस मौके पर बिंदकी गल्ला व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष गोविन्द बाबू टाटा ने व्यापारियों की समस्याएं रखा । जिनका निस्तारण किया गया ।
उपनिदेशक को गल्ला व्यापारियों ने बताया कि दिसंबर के पूर्व हुई खरीद को पोर्टल में लोड नहीं किया गया है जबकि कई बार इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है ।
इस पर उपनिदेशक ने कहा कि जीएसटी रिटर्न आदि प्रार्थना पत्र 2 दिनों के अंदर मंडी सचिव को प्राप्त करा दे । अति शीघ्र जांच कर अपलोड करा दिया जाएगा । उन्होंने दुकानों के किराए व पगड़ी से की जा रही । जीएसटी कटौती के प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी लाइसेंस व नए बनने व नवीनीकरण को 2 दिन में लाइसेंस प्राप्त करा दें ।
व्यापारियों ने व्यापार भाव में 6 आर काटने के संबंध में जब बताया तो उन्होंने आर दर 2000 को 1500 से 1700 के बीच में कर दिए जाने का आश्वासन दिया । मंडी समिति में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर उप निदेशक ने बताया कि व्यवस्थाओं के लिए टेंडर हो गया है । अधिकतम 4 दिनों के अंदर काम शुरू हो जाएगा ।
इस मौके पर अरविंद वर्मा,हिमांशु सिंह,संजीव सिंह,परख अग्रवाल,जोगेंद्र सिंह,उमाशंकर वर्मा,सुरजीत पटेल,रमेश कुमार ,प्रेम सागर,अनुपम दुबे,रिपु दुबे आदि मौजूद रहे ।
