फतेहपुर । गरीब छात्राओं की पढ़ाई के लिए ब्लाक प्रमुख भिटौरा ने अपने मानदेय से पाँच छात्रों का शुल्क जमा करके सहयोग की नई पहल की शुरुआत की है ।
आर्थिक तंगी के कारण बहुत सी छात्राएं अच्छे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती । फीस न दे पाने के कारण प्रतिभावान छात्राएं बीच मे ही कालेज छोड़ने को मजबूर रहते है ।
भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी ने होनहार गरीब छात्राओ के कल्याण के लिए पहल शुरू कर दी है ।
उन्होंने अपने मानदेय से गरीबों व असहाय छात्राओ की शिक्षा में सहयोग प्रदान किया है ।
गुरुवार को हुसैनगंज कस्बा के आकाश इण्टर कालेज के पाँच छात्राओ की पूरा शुल्क कुल 53000 रुपये की चेक कालेज प्रबन्धक अवधेश गुप्ता को प्रदान की है ।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि गरीबी के कारण होनहार छात्राए शिक्षा से वंचित रह जाती हैं । ऐसे छात्रों को चिन्हित करके उनकी फीस जमा किया गया है ।
अमित तिवारी के मुताबिक सिहार गाँव के दीपनारायण की पुत्री साक्षी कक्षा 6, हुसैनगंज कस्बा के स्व.पुष्पेंद्र सिंह की पुत्री निहारिका कक्षा-7, भगला का पुरवा के रमेश की पुत्री कोमल विश्वकर्मा कक्षा-9, चंदीपुर के स्व.रामकृपाल की शिवानी कक्षा-10 तथा असनी गाँव के स्व.सुरेन्द्र पाण्डेय की पुत्री स्वाति कक्षा-10 का शुल्क जमा कराया गया है ।
