फतेहपुर । जनपद फतेहपुर की ऐतिहासिक धार्मिक नगरी खजुहा का ऐतिहासिक रामलीला मेला 15 अक्टूबर को होगा । इस ऐतिहासिक मेला में रावण जलाया नहीं जाता वल्कि उसकी पूजा अर्चना भी की जाती है ।
मेला कमेटी के अनुसार पिछले दिनों हो रही बरसात की वजह से मेले की तिथि में परिवर्तन किया गया था ।
कल 14 अक्टूबर को राम-रावण दल की निकासी होगी ।
कल शुक्रवार को रावण का विशालकाय चलता फिरता पुतला औरंगजेब किले के फाटक को निकासी के पूर्व तक अवरुद्ध रखेगा और बिंदकी बकेवर की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट रुट से निकाला जाएगा ।
15 अक्टूबर को लंका में राम-रावण की सेनाएं रणभूमि में भीषण युद्ध करेंगी और श्रीराम के हाथों रावण वीरगति को प्राप्त होगा ।
