कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल स्टेशन में क्रासिंग पार कर रहा नौंवी का छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।
बताते चलें कि पढ़ाई करने के लिए घर से निकले नौवीं कक्षा के छात्र की सरसौल फाटक पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई ।
सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई ।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त प्रियम पुत्र रणविजय यादव (15) निवासी हाथीगांव कानपुर नगर के रूप में की है । सतीश राठौर एसएचओ महाराजपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार को प्रियम यादव पुत्र रणविजय यादव उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम हाथीगांव थाना महाराजपुर जो कक्षा 9 का छात्र है । आर के एजुकेशन महाराजपुर में अपने गांव से स्कूल आ रहा था सरसौल रेलवे क्रॉसिंग फाटक पैदल पार कर रहा था । अपलाइन पर आने वाली गाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई । घटनास्थल जीआरपी क्षेत्र का है । थाना पुलिस मौके पर उपस्थित है जीआरपी द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया ।
