बिन्दकी/फतेहपुर । जनपद का बिंदकी डाकघर आधार कार्ड को लेकर उगाही का अड्डा बन गया है । सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत अब आधार कार्ड डाक घरों से बनाए जा रहे हैं । जिसकी शासन द्वारा नए आधार कार्ड बनाने,संसोधन कराने व मोबाइल नंबर लिंक कराने की फीस 50 रुपए निर्धारित किया है । इसके विपरीत बिंदकी डाकघर में प्रति आधार कार्ड लिए जा रहे हैं इसलिए यहां के क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी का माहौल है यह नाराजगी किसी भी दिन लावा का रुप ले सकती अगर समय रहते अधीक्षक डाकघर फतेहपुर उगाही करने वाले कर्मचारियों पर नकेल नहीं डालते हैं । इस डाकघर में आधार कार्ड बनवाने, खाता खुलवाने आदि कार्य भी दलालों के जरिए किया जाता है ।
एक डाकघर बचत योजना के एजेंट ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जबसे बिंदकी डाकघर में जब से बड़े बाबू अरविन्द श्रीवास्तव का स्थानांतरण हुआ डाकघर उगाही का अड्डा बन गया है ।
नए खाते खोलने में भी एजेंटों के मार्फत 50 रुपए की उगाही की जाती है । जिससे यहां के बचत एजेंट भी डाकघर की कार्यप्रणाली से अंदरखाने नाराज हैं । एजेंटों से मिली जानकारी के अनुसार आउटर साइड कम्प्यूटर आपरेटर से काम लेकर उनका पारिश्रमिक एजेंटों के कमीशन से कटौती कर दिया जाता है ।
