फतेहपुर । “आइए मनाते हैं दीपावली का त्यौहार” “साथ मिल कर बांटते हैं खुशियां और प्यार” ।
इसी भाव को हृदय में रखकर आज प्रातः 9 बजे श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डॉ० सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में यूथ आइकॉन डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा गढ़ीवा मोहल्ले के चयनित 108 बच्चों व 10 अतिजरूरतमंद परिवारों को दीपावली की खुशियों को बांटने का प्रयास किया गया ।
इस अवसर पर डॉ० अनुराग द्वारा सभी बच्चों को खाद्य सामग्री (लाई,गट्टा,पट्टी,मिठाई) व पाठ्य सामग्री(कापी,पेंसिल ,रबर,कटर)एवं मोमबत्ती इत्यादि का वितरण किया गया । सभी बच्चे उपहार पाकर बहुत खुश थे ।
इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण,समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव, अर्णव श्रीवास्तव व जीतू जोशी उपस्थित रहे ।
