फतेहपुर/बिन्दकी । राजकीय पॉलिटेक्निक में पेंट टेक्नोलॉजी ब्रांच में कुल 75 सीटें आवंटित है । जिसमें इस साल प्रथम वर्ष में कुछ सीटें खाली हैं । जो छात्र JEE CUP परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं । वे लोग अपनी काउंसलिंग करा कर सीट अपने नाम दर्ज करा सकते हैं और प्रवेश ले सकते हैं ।
जानकारी देते हुए बताया गया कि पेंट टेक्नोलॉजी एक ऐसी ब्रांच है । जिसका स्कोप देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में है । इस ब्रांच की विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका है । पेंट का प्रयोग विभिन्न प्रकार की सतह (लोहा,सीमेंट,मशीनरी ,आर्किटेक्चरल,प्लास्टिक) को छिपाने,सतह की सुरक्षा प्रदान करने और उसकी सुंदरता प्रदान करने के लिए किया जाता है । इस ब्रांच में रोजगार के अवसर प्राइवेट इंडस्ट्री (निजी औद्योगिक) क्षेत्रों में जैसे ऑटोमोबाइल सेक्टर (टू व्हीलर और फोर व्हीलर),ऑटो इन सैलेरी,पेंट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में है । जिससे संबंधित ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड,हुंडई लिमिटेड,बीएमडब्ल्यू,मर्सिडीज,टाटा मोटर्स लिमिटेड,महिंद्रा,होंडा सिएल कार इंडिया लिमिटेड,फोर्ड कंपनी ,निसान मोटर्स,टोएटा,आईसर,जॉन डीरे ट्रैक्टर,जेसीबी,एलएन टी,वोल्वो,होंडा मोटर साइकिल,बजाज ऑटो,फोर्स मोटर्स,हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड इत्यादि और पेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जैसे एशियन पेंट्स लिमिटेड,बर्जर पेंट्स,शालीमार पेंट,कंसाई नेरोलैक पेंट,एशियन पीपीजी,ड्यूपॉन्ट पेंट,पिडीलाइट,प्रीमियम कोटिंग,साबू पेंट,महारानी पेंट्स इत्यादि तथा साथ ही साथ सरकारी और पीएसयू कंपनी जैसे डीआरडीओ रेलवे आईओसी एल गोवा शिपयार्ड कोचीन शिपयार्ड,एनटीपीसी,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,आईटीआई कॉलेज इत्यादि ।
पिछले साल राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी फतेहपुर में 2 सत्र का पेंट टेक्नोलॉजी ब्रांच का रोजगार शत प्रतिशत रहा है । जिन कंपनी में छात्र और छात्राओं का रोजगार प्राप्त हुआ है ।
उन कंपनियों के नाम निम्नलिखित है –
कंसाई नैरोलैक पेंट,एल एम एल कानपुर,जॉन डीरे ट्रैक्टर, जेसीबी फरीदाबाद,ए०जी० इंडस्ट्री हरियाणा,बरजर पेंट,बजाज ऑटो,एसएसडब्ल्यूएल,मदर्सन आटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग सानंद गुजरात और अशोक लीलैंड पंतनगर/जिनका वार्षिक पैकेज 1.2 लाख से लेकर 2 लाख तक है ।
राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी फतेहपुर में पेंट टेक्नोलॉजी के संस्थागत व्याख्याता चार हैं ।
जिनका शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव निम्नवत दर्शया गया है –
जिसमे सबसे पहले अपनी योग्यता में अव्वल दर्जे पर रविंद्र प्रसाद प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी (कार्यवाहक विभागाध्यक्ष) बी टेक पेंट टेक्नोलॉजी तथा 11 साल का औद्योगिक अनुभव (टाटा मोटर्स लिमिटेड,फोर्स मोटर्स लिमिटेड,होंडा सिएल कार इंडिया लिमिटेड) तथा 2 साल का शैक्षणिक अनुभव है ।
इसके बाद देवेश कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता रासायनिक अभियंत्रण,बी टेक ,एमटेक (आईआईटी रुड़की) पीएचडी (आईआईटीबीएचयू) तथा 1 साल का रिसर्च और डिजाइन में अनुभव है ।
इसके बाद तीसरे स्थान पर डॉक्टर राहुल प्रवक्ता रसायनिक अभियंत्रण बी टेक,एमटेक (आईआईटी रुड़की) पीएचडी तथा 3 वर्ष का औद्योगिक अनुभव और 14 वर्ष का शैक्षणिक अनुभव है ।
वही चौथे स्थान पर शिवांगी निगम प्रवक्ता रासायनिक अभियंत्रण बी टेक,एमटेक तथा 4 साल का रिसर्च एवं डिजाइन का अनुभव है ।
इन शिक्षकों के अनुभव के मार्गदर्शन से इस वर्ष के छात्र एवं छात्राओं द्वारा पेंट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दिया है और नवीन अविष्कार किया गया ।
शिक्षक शिक्षा के विकास की रीढ़ है । जो गरीब परिवार में जन्मा व्यक्ति भी शिक्षित होकर ऊंचे पदों पर आसीन होता है । वह अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर जाति,धर्म और संप्रदाय से हटकर समाज में आगे बढ़ता है । इसका मूल आधार शिक्षा और एक बेहतर शिक्षक होता है ।
