फतेहपुर । परिवारिक पुराने विवाद के चलते अधेड़ को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । वहीं घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव में रविवार की रात को परिवारिक पुराने विवाद के चलते रंजीत उम्र 50 वर्ष पुत्र शिवनंदन यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया ।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
वहीं दूसरी ओर गंभीर घायल रंजीत यादव को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया । युवक को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल से हैलट अस्पताल कानपुर रिफर किया गया । इस मारपीट की घटना में रंजीत यादव के भाई लालबाबू पुत्र शिवनंदन ने पुलिस में शिकायत किया कि धर्मेंद्र पुत्र जगदीश तथा जगदीश पुत्र शिवनंदन ने रंजीत यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया । मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
