फतेहपुर । सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 दिन द्वितीय शनिवार के सफल आयोजन हेतु आज जनपद न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में प्रशासन स्तर के अधिकारियो तथा अपरान्ह समय-01ः30 बजे से बैंक अधिकारियो के साथ बैठक की गयी ।
उक्त बैठक में श्री मो0 अहमद खान नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाक्सो एक्ट फतेहपुर,श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर,श्री विनय कुमार पाठक अपर जिला अधिकारी,(वित्त एवं राजस्व) फतेहपुर,पुलिस प्रशासन की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक,श्री अनुरुद्ध कुमार एवं बैंक स्तर से श्री अशोक कुमार पाण्डेय,प्रबन्धक लीड बैंक आफ बडौदा,सहायक प्रबन्धक लीड बैंक आफ बडौदा श्री गौरव त्रिपाठी,श्री मनोज दुबे मैनेजर,पंजाब नेशनल बैंक,श्री मुकुन्द सिन्हा जिला समन्वयक,भारतीय स्टेट बैंक,श्री मनीष टंडन जिला समन्वयक,सेन्ट्रल बैंक,श्री संकल्प सिंह मैनेजर इंडियन बैंक,श्री मोहम्मद शाबेज मैनेजर केनरा बैंक,श्री जितेन्द्र यादव मैनेजर यूनियन बैंक आफ इंण्डिया,श्री राकेश कुमार गुप्ता मैनेजर उ0प्र0 बैंक आफ बडौदा ग्रामीण बैंक,श्री संजीव कुमार साहू मैनेजर,बैंक आफ बडौदा,श्री मनोज मिश्रा मैनेजर इण्डियन बैंक आदि उपस्थित रहे । यू.को बैंक,पंजाब एवं सिन्ध बैंक,इण्डियन ओवरसीज बैंक के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे जिस पर जनपद न्यायाधीश द्वारा आपत्ति जतायी गयी ।
उक्त बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा अपर जिलाधिकारी ,वित्त एवं राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी लोक अदालत को निर्देशित किया गया कि न्यायालयो द्वारा लोक अदालत से सम्बन्धित प्रेषित नोटिसो एवं सम्मन का तामीला ससमय कराकर सम्बन्धित न्यायालयो को प्राप्त कराना सुनिश्चित करे तथा आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादो में निर्गत रिकवरी वारन्ट पर नियमानुसार कार्यवाही कर आख्या सम्बन्धित न्यायालयो को प्रेषित करे तथा उसकी प्रतिलिपि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करना सुनिश्चित करे ।
उपस्थित बैंक अधिकारियो को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर नोटिसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यलय में दिनांक 21/10/2022 तक प्रेषित कर दे जिससे ससमय तामीला करवाकर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण कराया जा सके । इसके अतिरिक्त माननीय जनपद न्यायाधीश महोेदय द्वारा सभी बैंक अधिरकारियो को राष्टीय लोक अदालत में मुकदमो के निस्तारण के सम्बन्धि में टाॅरगेट भी दिया गया तथा इस लोक अदालत को सभी के सामूहिक सहयोग से सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित किये जाने की अपील भी की गयी ।
