Uttar pradesh । फतेहपुर/बिन्दकी । मुलायम सिंह यादव भारत के एक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे । वे भारत के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं ।
वही आज बिन्दकी में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने श्रृद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया ।

अपने प्रिय नेता जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज बिन्दकी नगर के मुगल रोड स्थित गंगा वाटिका गेस्ट हाउस में एक श्रृद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्रृद्धांजलि समारोह का संचालन नगर अध्यक्ष रफात हुसैन ने किया ।
#fatehpur वरिष्ठ नेता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि पूर्व सीएम नेताजी ने जनसेवक के रूप में अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया,
उनका योगदान सदियो तक लोग याद रखेगे,#नेता_जी ने सदैव राष्ट्रीय भावना के साथ काम किया@yadavakhilesh @samajwadiparty @DayaluGupta28 @YunusSamajwadi pic.twitter.com/UYA1S4LXV2— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) October 21, 2022
इस मौक़े पर वरिष्ठ नेता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh yadav) ने जनसेवक के रूप में अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया है । उनका योगदान सदियों तक लोग याद रखेंगे । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव राष्ट्रीय भावना के साथ काम किया ।


श्रृद्धांजलि अर्पित करने वालों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष बिन्दकी नरेंद्र प्रसाद मिश्र,पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु,जितेंद्र कोरी उर्फ नटवर,वेद प्रकाश (वेदू गुप्ता) सभासद,सुधीर यादव दरोगा ,सूरज सोनकर,हुकुम सिंह यादव,सुशील प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी,सुनील पाल पूर्व सभासद,कमलेश ओमर सभासद,यूनुस खान जिला महासचिव अल्प संख्यक सभा, नफीस कुरैशी जिला सचिव,सोहेल कुरेशी नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,नसीम चेयरमैन आबिद,जावेद कुरेशी,रफत हुसैन , वाहिद पूर्व सभासद,अनसार मिर्जा,इमरान,महेंद्र शर्मा,इसरार अली उर्फ मोनू,शकील अहमद,गणेश वर्मा आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।
