हमीरपुर : नगर के पुराना बेतवा घाट स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आज कोरोना महामारी के बीच मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान विष्णु के छठे अवतार शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है ।
भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं । ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य धर्म तप साहस और न्याय के प्रतीक थे वह ब्राह्मण समाज के लिए युगों युगों तक आदर्श बने रहेंगे ।
ब्राह्मण चेतना परिषद के नगर अध्यक्ष विनय बाजपेई ने कहा कि भगवान परशुराम ने अश्वमेध यज्ञ करके पूरी दुनिया को जीत लिया था । लेकिन बाद में उन्होंने अपना सब कुछ समाज हित में दान कर दिया था । भगवान परशुराम माता पिता की आज्ञा का बड़ा सम्मान करते थे । परशुराम जयंती के मौके पर पवन तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन से ब्राह्मण समाज सदैव प्रेरणा लेता रहेगा एवं भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने से ही ब्राह्मण समाज का उत्थान संभव है एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संपूर्ण ब्राह्मण समाज संकल्प ले ।
पंडित शिवाकांत तिवारी ने कहा कि भगवान राम से भगवान परशुराम का मिलन जनकपुर में सीता स्वयंवर में हुआ । इसके बाद भगवान परशुराम भगवान राम को रामराज्य का दायित्व सौंपकर भगवान परशुराम तपस्या करने के लिए वन में चले गए ।
इस मौके पर राम किशोर द्विवेदी,श्रीकांत मिश्रा,राकेश द्विवेदी ,मुकेश द्विवेदी, शिवाकांत तिवारी, देवेंद्र मोहन चौबे, दीपक मिश्रा, अमित तिवारी, अनिल द्विवेदी पतारा, अजय अवस्थी आदि मौजूद रहे ।
