बिन्दकी/फतेहपुर । दीपोत्सव के ज्योति पर्व के दृष्टिगत पं. सोहन लाल द्विवेदी बालिका इंटर कालेज बिंदकी की प्रधानाचार्या रती वर्मा के निर्देशन पर वेस्ट मैटीरियल (अनुपयो गी) से घरों की साज-सज्जा के उपयोग में आने वाली वस्तुओं का निर्माण एक प्रतियोगिता के माध्यम से कालेज की छात्राओं द्वारा किया गया । हस्तनिर्मित साज-सज्जा बनाने की इस अवसरपर प्रतियोगिता भी हुई ।


कालेज की छात्राओं ने इस मौके पर फूलदान,बंदनवार व दीपों आदि का निर्माण वेस्ट मैटीरियल से कर लोगों को हतप्रभ कर दिया । आकर्षक सजावट सामग्री की मौजूद लोगों ने खूब तारीफ किया ।
इस मौके पर कालेज की शिक्षिकाओं ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
इस दौरान प्रधानाचार्या रती वर्मा के साथ सभी शिक्षिकाओं, कालेज स्टाफ व छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
