भारत की राजधानी दिल्ली को एशिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की सूची से हटा दिया गया है ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए राज्य के लोगों की तारीफ़ करते हुए कहा है कि अभी लंबा रास्ता तय करना बाक़ी है ।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार की सुबह इस ख़बर को लेकर कई ट्वीट किए । अपने ट्विटर हैंडल पर एक वेबसाइट की ख़बर को रिट्वीट करते हुए ।
उन्होंने लिखा, ”कुछ साल पहले दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था । लेकिन अब नहीं है !”
केजरीवाल के अनुसार, ”दिल्ली के लोगों ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है । हमने इस मामले में काफ़ी सुधार किया है, इसके बाद भी हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है । हम कड़ी मेहनत करते रहेंगे ताकि दुनिया के बेहतरीन शहरों में इस शहर को शामिल करा सकें ।”
We are committed to making Del the best city in the world https://t.co/qmadjHlfQ4
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 24, 2022
इस ख़बर में बताया गया है कि एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 8 शहर हैं, लेकिन इनमें दिल्ली शामिल नहीं है ।
उन्होंने एक अख़बार की ख़बर भी पोस्ट की है, जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हवाले से बताया गया है कि दिवाली के ठीक एक दिन पहले दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 रहा, जो पिछले 7 सालों में सबसे कम है ।
हालांकि दिवाली के दिन शहर की हवा ‘बहुत ख़राब’ की श्रेणी में पहुंच चुकी है और इसके अभी और ख़राब होने की अनुमान है ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 24, 2022
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ”हम दिल्ली को दुनिया का बेहतरीन शहर बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं ।”
उन्होंने एक और ट्वीट में दो ग्राफ़ शेयर करते हुए लिखा कि इन्हें देखने से पता चलता है कि पिछले कुछ सालों में दिल्ली वालों के प्रयास से कैसे यहां प्रदूषण घटा है । एक ग्राफ़ में PM10 पार्टिकल तो दूसरे ग्राफ में PM2.5 पार्टिकल की मौजूदगी के आंकड़े दिए गए हैं ।
इसके अनुसार पिछले 7 सालों में दिल्ली का सबसे बुरा हाल 2016 में था, जब PM10 पार्टिकल 362 और PM2.5 पार्टिकल 151 पर था । 2022 में ये दोनों घटकर क्रमश: 163 और 69 पर आ गए हैं ।
These two graphs show how pollution has been decreasing over the years due to constant efforts of Delhiites. pic.twitter.com/wFxfB9h78Z
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 24, 2022
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “आज मेरे ट्वीट के बाद कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या हमने प्रदूषण के ख़िलाफ़ जंग जीत ली है और क्या मैं संतुष्ट हूं ? ऐसा बिल्कुल भी नहीं है ।”
“यह उत्साह बढ़ाने वाली बात है कि अब हम दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर नहीं रहे । ये हमें प्रोत्साहित करता है कि हम सही रास्ते पर हैं, लेकिन हम दुनिया का सबसे स्वच्छ शहर बनना चाहते हैं और यही हमारा लक्ष्य है ।”
After my tweets today, some people asking -hv we won war against pollution n am I satisfied? Not at all. It is encouraging that we r no more world’s most polluting city. It encourages us that we r on right track. However, we hv to become world’s cleanest city. Thats our goal
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 24, 2022
क्या कहता है यह इंडेक्स ?
वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार इस सूची में टॉप पर दिल्ली के पास स्थित हरियाणा का शहर गुरुग्राम (AQI 679) है ।
टॉप 10 सूची में अन्य 7 शहरों में धारूहेरा, रेवाड़ी (AQI 543),मुज़फ़्फ़रपुर (AQI 316),तालकटोरा,लखनऊ (AQI 298),डीआरसीसी आनंदपुर,बेगूसराय (AQI 269),भोपाल चौराहा,देवास (AQI 266),खड़ाकपाड़ा,कल्याण (AQI 256) और दर्शन नगर,छपरा (AQI 239) शामिल हैं ।
इस सूची में दुनिया के केवल दो शहर चीन का शियाओशिशांग पोर्ट, लुझोउ (AQI 262) और मंगोलिया का बयानखोशू, उलनाबटोर शामिल है ।
201 से 300 के बीच की AQI को ख़राब, 301 से 400 के बीच की AQI को बहुत ख़राब और 401 से 500 की AQI को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है ।
