Kanpur । कर्मचारी नेता,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर इकाई के उपाध्यक्ष,पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के पदाधिकारी,हैलट चिकित्सालय में कार्यरत प्रत्यूष द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर पूरा कर्मचारी समाज स्तब्ध एवं दुखी है । समस्त कर्मचारी समाज उनकी आत्मा की शांति एवं इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है ।
श्री द्विवेदी की अंत्येष्टि आज दोपहर लगभग 2:00 भैरव घाट कानपुर में संपन्न हुआ । इस अवसर पर परिषद के संरक्षक श्री भूपेश अवस्थी,देवेश द्विवेदी,प्रभात मिश्रा,देवर्षि दुबे,उदय राज सिंह,मेवा लाल कनौजिया,रोहित तिवारी,दिलीप सचान ललितेश तिवारी विवेक द्विवेदी एकांश पांडेय एवं उनके परिजन आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने बताया कि प्रत्यूष द्विवेदी के निधन से परिषद को अपूरणीय क्षति हुई है । जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है । अंतिम संस्कार में ए एन द्विवेदी,रेवंत मिश्रा,अनुराग शुक्ला, हरीश श्रीवास्तव,धर्मेन्द्र अवस्थी,अनुज शुक्ला,विजय शर्मा,भानु प्रताप सिंह,अवनीश त्रिपाठी,अजय द्विवेदी,संतोष तिवारी,पवन मिश्रा आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुये ।
