कानपुर । कानपुर नगर के सरसौल कस्बा में यातायात माह नवंबर कार्यक्रम का आगाज किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में आए पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने मुख्य अतिथि आईजी प्रशांत कुमार को बुकें भेंट कर स्वागत किया । मुख्य अतिथि ने यातायात के बारे में लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि हम सभी को मिलकर यातायात नियमों का पालन करते हुए दुर्घटना शून्य करने की कोशिश करने की है । मुख्य अतिथि ने यातायात माह के पहले दिन झड़ी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया । इस दौरान यातायात पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे ।
एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने लोगों से यातायात नियमों को पालन करने की अपील की । उन्होंने कहा आउटर में प्रत्येक 24 घंटे में सड़क हादसों में करीब 5 लोगों की मौत होती है । इनमें सबसे ज्यादा मौतें हेलमेट न पहनने वालों की हुईं । सिर में चोट लगने से ब्रेन हैम्ब्रेज के चलते वाहन चालकों की जान नहीं बचाई जा सकी । यदि वह हेलमेट पहने होते तो उनकी जिंदगी बच सकती थी ।
डॉ. विजय रत्ना ब्लॉक प्रमुख ने कहा लोगों को यातयात नियमों के बारे में जागरूक होने की जरूरत है । सिर्फ इसी से हादसों की संख्या कम की जा सकती है । इन हादसों में होने वाली मौतों को बचाया जा सकता है । अधिकांश हादसे यातायात नियमों के उल्लघंन के चलते होती हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तेज स्वरूप सिंह एसपी आउटर,धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रभारी यातायात कानपुर आउटर,सृष्टि सिंह सीओ यातायात कानपुर आउटर, संग्राम सिंह सीओ सदर,सुशील दुबे सीओ,चंद्रकांत थाना प्रभारी नरवल सतीश राठौर एसएचओ,पवन तिवारी चौकी चौकी इंचार्ज सरसौल समेत सम्मानित लोगों में सुरेन्द्र अवस्थी विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि,ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना, कमलेश निषाद जिला पंचायत सदस्य,रोहित सिंह ग्राम प्रधान, रानू शुक्ला भाजपा नेता,शिवम सिंह गौर,अमन सिंह,राहुल कुमार ग्राम प्रधान,देवगौड़ा ग्राम प्रधान,मुकीम खान समाज सेवी,भानू यादव,महेंद्र तिवारी,पुस्पेंद्र सिंह चंदेल सहित स्कूली बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे ।
