ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर में नजर आएंगे ।
मार्वल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें नीरज चोपड़ा को वकांडा की जंग का हिस्सा दिखाया गया है ।
वहीं नीरज चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “खेल हो या जंग, जीतेगा वही जिसका निशाना कभी चुके नहीं । कभी देश के लिए, कभी खुद के लिए । इस बार जैवलिन उठा रहा हूं ब्लैक पैंथर के लिए ।”
फिल्म ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’, 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी ।
Flight of the javelin meets the might of the spear. Champion meets champion.
The unstoppable @Neeraj_chopra1 meets The Black Panther.
11th November. Don't miss the Action.#WakandaForever pic.twitter.com/9vsbV5k6Nn
— Marvel India (@Marvel_India) October 28, 2022
वहीं इससे पहले आई ‘ब्लैक पैंथर’ मील का पत्थर साबित हुई थी । इस फिल्म में वकांडा नामक एक काल्पनिक अफ़्रीकी देश था जिसमें अभिनेता चैडविक बॉज़मैन इस देश के अपराध से लड़ने वाले एक शासक बने थे । इस धरती का सबसे आधुनिक तकनीकी देश बताया गया था ।
फ़िल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में ऑस्कर विजेता लूपीता न्योंगो, माइकल बी जॉर्डन और डैनियल कलूया ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी । साथ ही ‘द हॉबिट’ के स्टार मार्टिन फ़्रीमैन ने सीआईए एजेंट एवरेट रॉस का किरदार निभाया था ।
