फतेहपुर । डोमो डिजटल द्वारा एक माह का निःशुल्क मास्टर एक्सल कम्प्यूटर कोर्स का समापन मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व महिला संगठन की जिलाध्यक्ष विनोदनी गुप्ता शिक्षित छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । एक माह के निःशुल्क एक्सल कम्प्यूटर कोर्स में अनेक छात्र छत्राओं में कम्प्यूटर का आधुनिक कोर्स सीखा,अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने छात्र छात्राओं व इंस्टीट्यूट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते कहा शिक्षा भविष्य को सवांरती है । वर्तमान व भविष्य शिक्षा प्राप्त करके सुन्दर बनाया जा सकता है ।
निर्धन छात्र छात्राओं के उच्चतम भविष्य के लिये संगठन लगातार प्रयास जारी रखेगा ।
टॉप 10 रैंक में सम्मानित छात्र छात्राओं में आशुतोष शुक्ला, फरहीन सरफराज,आरती पटेल,शादान अहमद,मो० फैसल, दिव्यांशी चौधरी,आकिब शमशाद,संत सिंह,अंकित कुमार , अभय प्रताप सिंह सहित शिक्षा ग्रहण करने वालो में अनुष्का सविता अर्जुन मौर्या,आसिफा कलीम,दिलीप तिवारी दिव्या पटेल,गरिमा देवी,सहित अनेको छात्र छात्राओं को कम्प्यूटर ट्रेनर आसिफ फारूकी द्वारा आधुनिक शिक्षा प्रदान की गई ।इस अवसर पर सहयोगी गौरव पटेल व मो समीर उपस्थित रहे ।
