बिन्दकी/फतेहपुर । राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बिंदकी श्रीमती अंजू वर्मा ने सरस्वती मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया और आमजन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दी गई ।
शिविर में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महा सचिव गोविन्द बाबू टाटा,बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,प्रेम बाबू ओमर,डाॅ.सुमन श्रीवास्तव सहित व्यापारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।
