बिन्दकी/फतेहपुर । नगर के अंदर चलने वाले ई-रिक्शा पर नगर पालिका परिषद द्वारा लाइसेंस शुल्क जमा करने पर कार्रवाई की गई और चेकिंग अभियान चलाकर 20 ई-रिक्शा पकड़े गए । पांच ई-रिक्शा चालकों द्वारा प्रति ई रिक्शा ₹500 लाइसेंस शुल्क जमा करने पर उन्हें छोड़ दिया गया ।
वही गुरुवार को बिंदकी नगर के तहसील रोड पानी की टंकी के समीप नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया । जिन ई- रिक्शा चालकों ने अपना लाइसेंस शुल्क नहीं जमा किया था । उन्हें रोका गया और पकड़कर पानी टंकी परिसर में ई-रिक्शा को खड़ा कराया गया ।
कुल 20 ई- रिक्शा पकड़े गए जिनमें से पांच ई- रिक्शा चालकों ने मौके में लाइसेंस शुल्क ₹500 जमा कर कर दिया उन्हें छोड़ दिया गया । इस कार्यवाही से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
इस मामले में नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि नगर के अंदर चलने वाले प्रत्येक ई-रिक्शा को प्रति वर्ष ₹500 शुल्क जमा करना होगा । इसी के चलते यह अभियान चलाया गया है । जिन 20 ई-रिक्शा चालकों ने शुल्क नहीं जमा किया था उन्हें पकड़ा गया है । पांच ई-रिक्शा चालकों ने प्रति रिक्शा के हिसाब से ₹500 लाइसेंस शुल्क जमा किया उन्हें छोड़ दिया गया ।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के रामकरण सिंह यादव, सूघर सिंह,रामप्रकाश,अभिलाष व संतोष आदि नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे ।
