फतेहपुर । बिंदकी के व्यापारी अजय ओमर जो करीब विगत 15 दिनों से अचानक बिंदकी कस्बे से लापता हो गए थे । जिनका अभी तक कहीं पता नहीं चला इस मामले को लेकर आज फतेहपुर में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को व्यापार मंडल द्वारा एक ज्ञापन दिया गया । जिसमें मांग की गई कि गायब हुए व्यापारी की सब कुशल बरामदगी के लिए आपके द्वारा एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई जाए जो अतिशीघ्र व्यापारी की सकुशल घर वापसी हो ।
इस मौके पर जिला महामंत्री रिजवान डियर,बिंदकी व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र ओमर उर्फ मोना,फतेहपुर नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,खागा अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला,फतेहपुर युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू,युवा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता समाजसेवी,खागा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश बाजपाई,खागा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,अतुल साहू,शाहपुर व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष अख्तर रजा और सानू बाबा मौजूद रहे ।
