फतेहपुर 22 नवंबर । डॉ० भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या की अध्यक्षता में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्पणा मिश्रा की अध्यक्षता में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में श्री विद्या भूषण तिवारी,प्रदेश अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन,श्रीमती जागृति तिवारी प्रदेश अध्यक्ष भूतपूर्व महिला सैनिक कल्याण संगठन श्री उज्जवल कुमार सिंह जिला सेवायोजन अधिकारी एवं श्री शशांक पान्डेय प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग/रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा छात्राओं को जीवन में अवसर का महत्व परीक्षाओं की तैयारी समय का महत्व कम्प्यूटर का महत्व सेवायोजन पोर्टल की उपयोगिता पर एक दिवसीय विस्तार से जानकारी प्रदान कर कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय काउन्सिलिंग सेल प्रभारी डॉ. बसंत मौर्या द्वारा किया गया ।
