फतेहपुर,22 नवम्बर । आज यातायात माह नवम्बर में जागरूकता के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने व जागरूक करने के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

जिसमें पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमों के संबंध में बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया गया व सराहना की गई ।

तत्प्श्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती प्रगति द्वारा यातायात नियमों के संबंध चर्चा की गई व पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को अनुसाशन के साथ यातायात नियमों का पालन करने के लिए कहा गया व यातायात उपनिरीक्षक द्वारा यातायात संबंधी प्रतीक चिन्हों/नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य,शिक्षक गण व यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
