फतेहपुर,25 नवम्बर । फतेहपुर जनपद के अंतर्गत खागा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक वारंटी को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं जाने की फिराक पर खड़ा था ।
आज उपनिरीक्षक हेमेन्द्र प्रताप सिंह हमराही आरक्षी गणों के साथ क्षेत्र भ्रमण में थे । तभी मुखबिर द्वारा उन्हें जानकारी मिली कि वारंटी अभियुक्त कही जाने की फिराक पर खड़ा है ।
पुलिस मौके पर पहुंच वारण्टी रोशन सिंह पुत्र तुफान सिंह निवासी ग्राम उमरा थाना खागा जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पहुंच कार्यवाही बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया ।
