रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ, 25 नवम्बर । आल इंडिया पयामें इंसानियत फोरम लखनऊ के तत्वाधान में महिला कारागार लखनऊ में स्थित महिला बंदियों को फोरम के द्वारा कंबल वितरित किए गए ।
ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम एक अराजनेतिक संस्था है जो गरीबों असहायो को समय-समय पर मदद करती है ।
इस अवसर पर आर के सिह जेलर एवं नारी बंदी निकेतन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे कंबल वितरण करते हुए ऑल इंडिया पयामे इंसानियत के पदाधिकारी मोहम्मद शफीक चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा हमारी संस्था के द्वारा महिला एवं पुरुष जिलों में जा जाकर ऐसे कैदी जिनके ऊपर जुर्माना होता है । वह जुर्माना अदा नहीं कर पाते हैं ।
ऐसे कैदियों को संस्था की तरफ से उनका जुर्माना अदा करना तथा महिला एवं पुरुष जेलों में जा जाकर ऑल इंडिया पायामे इंसानियत की तरफ से हर संभव मदद की जाती है । यह पुनीत कार्य है । समाज के हर तबके एवं प्रबुद्ध जनों को आकर इसमें सहयोग करना चाहिए समाज को जोड़ने के लिए ऑल इंडिया में इंसानियत की तरफ से मेडिकल कैंप कंबल वितरण बाढ़ पीड़ितों की सहायता एवं सामाजिक सेमिनार आयोजित किए जाते हैं । कंबल वितरण के समय लखनऊ स्थित नदवा कॉलेज के स्टूडेंट एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
