फतेहपुर,29 नवम्बर । गांव के समीप एक झाड़ में कुछ घंटे पहले पैदा हुई नवजात बच्ची जी विदेशी गई तो हड़कंप मच गया मौके पर भीड़ लग गई । लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । काफी देर तक उपचार चला जब बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बच्ची की मौत हो गई । हालांकि चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी बच्ची की जान को नहीं बचाया जा सका ।
मालूम हो कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बौरा का पुरवा गांव के समीप मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे एक झाड़ी में नितिन पटेल निवासी गधरपी को एक नवजात बच्ची का सिर दिखाई दिया तो वह पास में गए उन्होंने देखा कि बच्ची के मुंह में रुई डाली गई थी । जिसके चलते बच्ची के आवाज नहीं निकल पा रही थी ।
नितिन पटेल ने बताया कि उन्होंने रुई को निकाला तो बच्ची के रोने की आवाज आई और शरीर में हरकत आई । उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी खजुहा चौकी पुलिस को भी दी गई वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुहा के चिकित्सा प्रभारी डॉ० धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में आई कई घंटे तक बचाने का पूरा प्रयास किया गया । जब अधिक हालत गंभीर हुई तो वह स्वयं और डॉक्टर कलीम जो कि बच्चों के स्पेशलिस्ट हैं । दोनों लोग एंबुलेंस में बैठकर बच्ची को लेकर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे । लेकिन रास्ते में बच्ची की मौत हो गई । जिसका उन्हें बेहद दुख है क्योंकि भरसक पूरा प्रयास किया गया था कि बच्ची की जान बच जाए लेकिन जान नहीं बच सकी ।
