फतेहपुर,29 नवम्बर । सर्व फार ह्यूमैनिटी संस्था ने आज जरुरतमंद एमरजेंसी मरीजों को रक्तदान किया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती कमलेश कुमार पुत्र स्व श्री लखन गुप्ता निवासी ज्वालागंज फतेहपुर है मरीज कमलेश रक्त की कमी के चलते डॉक्टर ने एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की अवश्यक्ता बताई सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में केस डालते ही शुभम मौर्य जो कि लक्ष्मणपुर फतेहपुर निवासी है । उन्होंने जिला अस्पताल के रक्तकोष में पहुच कर मरीज कमलेश के लिए ए पॉजिटिव रक्तदान किया ।

वही दूसरे केस में जिला अस्पताल में भर्ती अजय प्रताप सिंह पुत्र स्व हरदेव सिंह निवासी ग्राम पोस्ट सिघौर तारा जिला रायबरेली है मरीज जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती है मरीज को बोन टीबी का ऑपरेशन हुआ है जिस कारण मरीज को ब्लड की कमी हो गयी डॉक्टर ने मरीज को तुरंत एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की अवश्यकता बताई । जिस पर देवीगंज निवासी नितिन पटेल ने जिला अस्पताल रक्तकोष में पहुच कर मरीज अजय प्रताप के लिये रक्तदान किया ।
वही तीसरे केस में जिले के प्राइवेट अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती 11 महीने के बच्चे आरुष पटेल पुत्र संजय कुमार निवासी औंग फतेहपुर है बच्चे को जोंडिस और बुखार के चलते रक्त की कमी होने के कारण रक्त की कमी हो गयी जिस पर डॉक्टर ने बच्चे को 150 एम एल ओ पॉजिटिव ताजे रक्त की अवश्यक्ता बताई जानकारी मिलते ही टीम के सदस्य गुरमीत सिंह ने अपना 32वां रक्तदान किया । जिससे बच्चे के पिता को रक्त उपलब्ध हो सका ।
इस मौके पर टीम से अंकुश श्रीवास्तव,प्रांशु द्विवेदी डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव,अभिनव,अभिलाष मौर्य,रक्तकोष से प्रवीण प्रसून, कंचन, राजू कैथवास, अशोक शुक्ला व मरीज के तीमारदार संजय पटेल,आशा सिंह व अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे ।
