– केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व बीजेपी विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल रहे मौजूद ।
फतेहपुर,29 नवम्बर । सेना के जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया ।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सेना के जवान के निधन पर दुख जताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया ।
मालूम हो कि फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हूसे पुर गांव निवासी मलखान सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र लाल सिंह वर्तमान समय में मेघालय के सिलांग में तैनात थे ।
उन्होंने अपना एक मकान फतेहपुर शहर के नउवा बाग के समीप बनाया था । 14 नवंबर को सेना के जवान मलखान सिंह छुट्टी में आए थे रविवार की देर रात को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ । जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती कराया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था । सोमवार को सेना के जवान के शव का पोस्टमार्टम हुआ ।
वही सोमवार की देर रात को सेना के जवान का पार्थिव शरीर हुसेपुर गांव लाया गया । इसी क्रम में आज मंगलवार कि सुबह सेना के जवान के पार्थिव शरीर का पैतृक ग्राम हुसेपुर में अंतिम संस्कार किया गया और सेना का जवान का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया ।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी के अलावा सेना के जवान मौजूद रहे तथा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे सेना के जवान की मौत पर उनके पिता लाल सिंह भाई पीतांबर सिंह माँ रेखा रानी देवी पत्नी रेखा पुत्री रिया दूसरी पुत्री खुशी तथा पुत्र छोटू सहित घर के सभी लोग रो-रोकर बेहाल हो रहे थे ।
