– अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिरुद्ध कुमार पुलिस टीम के साथ रहे मौजूद ।
फतेहपुर,29 नवम्बर । फतेहपुर जनपद में आज यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह व क्षेत्राधिकारी जाफरगंज की उपस्थिति में यातायात पुलिस व महिला थाना पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा सादर हॉस्पिटल के सामने चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर फतेहपुर की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक,गीत आदि कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेलमेट व सीटबेल्ट पहनने की आवश्यकता बताई गई । जिसमे शराब पीकर वाहन ना चलाएं तथा रास्ते में एंबुलेंस को तुरंत रास्ता देने की जानकारी देते हुए नाटक किया गया ।
छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार,क्षेत्राधिकारी जाफरगंज अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर वीरसिंह द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए ।
