कानपुर,29 नवम्बर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर एवं हलीम मुस्लिम पी0जी0 कालेज,चमनगंज,कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया ।
उक्त वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन प्रातः श्री आर0 एस0 भारतीयए उप निदेशक सेवायोजन,कानपुर एवं लखनऊ मण्डल के कर कमलों द्वारा किया गया ।
वृहद रोजगार मेले में श्री खुर्शीद अहमद,जिला रोजगार सहायता अधिकारी कानपुर,श्रीमती निधि वर्मा,सहायक रोजगार सहायता अधिकारी,सुश्री प्रिया गौतम,सहायक रोजगार सहायता अधिकारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री श्याम प्रकाश अग्निहोत्री, श्री पूर्णेश कुमार तिवारी,श्री सन्तोष कुमार,श्री अशोक कुमार, श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी,श्री अजय कुमार शुक्ला,श्री शैलेन्द्र कुमार,श्री आनन्द शुक्ला एवं श्री प्रशान्त कुमार आदि के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया ।
उक्त मेले के आयोजन में आज11 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साक्षात्कार में प्रतिभागी एवं चयनित अभ्यर्थियों में एल0आई0सी0 कान चेम्बर कानपुर-प्रतिभागी-68 चयनित-17,साइन सर्विस गु्रप,कानपुर (लार्सन एण्ड टूब्रो)-प्रतिभागी-36 चयनित-08, सुपरक्लाउड प्रा0लि0, कानपुर-प्रतिभागी-49 शार्टलिस्ट-11,शिवांगनी लॉजिस्टिक प्रा0लि0-प्रतिभागी-18 चयनित-03,अमर उजाला-प्रतिभागी-189 चयनित-13 एवं शार्टलिस्ट-35,एस0बी0आई0 लाईफ इंश्योरेन्स -प्रतिभागी-58 चयनित-16,कॅरियर ब्रिज स्किल सॉल्यूूशन-प्रतिभागी-159 चयनित-34,ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0-प्रतिभागी-46 चयनित-12,जी0फोर0एस सिक्योर सॉल्यूशंन इण्डिया प्रा0लि0,दिल्ली-प्रतिभागी-09 चयनित-02,प्लैनेट पी0सी0आई0 इंफोटेक लि0-प्रतिभागी-33 चयनित-08,ए0ए0एम0 फाउण्डेशन-प्रतिभागी-37 चयनित-05 एवं शार्टलिस्ट-03 श्री एस0 पी0 द्विवेदी,सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि कुल 702अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 117 अभ्यर्थी चयनित हुए एवं 49 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया ।
