बकेवर/फतेहपुर, 29 नवम्बर । कस्बा क्षेत्र में आयोजित हो रहे तालेश्वर मेले में दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ जमकर जुटी ।

सोमवार की देर शाम मेले में पहुंचे क्षेत्रीय जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया । अपने संबोधन में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला हमारी धरोहर होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है ।
उन्होंने मेला आयोजकों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आयोजकों व कार्यकर्ताओं के कुशल निर्देशन व अच्छी कार्यशैली से ही संभव होता है । मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में महिलाओं ने खूब खरीददारी की साथ ही बच्चों ने चाट पकौड़ी खाकर झूलो का लुफ्त उठाया ।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष मनोज शुक्ला, अनमोल अवस्थी,शिवम सिंह,चंदन,विकास शुक्ला,मयंक शुक्ला ,सुशील शर्मा,नीरज,धर्मेंद्र द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
