फतेहपुर । निचली रामगंगा नहर मे पानी न आने से किसानो की समस्या बड़ती जा रही है । नहर के पानी पर आश्रित खेती करने वाले किसानो की गेहूँ की फसल सूख रही है ।
देवमई विकास खण्ड के ग्राम बकेवर बुजुर्ग,सरांय बकेवर, जगदीशपुर,रसूलपुर बरिगवां,गोपालपुर,कंशमीरीपुर,दुबेपुर,ककक रैहा,सदानबदान का पुरवा,बिजुरी,हरदासपुर,मलवां विकास खंड के जलाला,बनियनखेडा,शाहजहापुर,अलीपुर,अदमापुर, कोरसम,पहरवापुर,मौहार आदि दर्जनो गाँव के किसानो की सैकडो बीघा खेती सूख रही है । किसानो की माने तो गेहूँ की फसल में पहले पानी को इक्कीस दिनों में दे देना चाहिए पर अब बहुत देरी होती जा रही है ।
नहर मे पानी न आने से फसल चौपट हो रही है । किसान कामता प्रसाद तिवारी,दिनेश दीक्षित,सीता राम तिवारी,मुन्ना प्रजापति,रमेश प्रजापति,ओम प्रकाश मंत्री प्रजापति,मेवालाल ,रमेश,कृष्णपाल ने बताया हर बार ऐसा ही होता है । जब फसलों में पानी की आवश्यकता होती है । तब नहर मे पानी नही होता है । एक एक दिन कर किसान पानी आने की राह देख रहे है । नहर मे पानी न होने से अब सिचाई प्रभावित हो रही है । किसान चिंतित है ।
दूसरी ओर किसानो युनियन लगातार धरना प्रदर्शन कर किसानो की आवाज बुलंद कर रहे किंतु विभागीय उदासीनता के चलते किसान तबाह हो रहा है ।
युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा नहर किनारे की खेती नहर के पानी पर ही आधारित है ।
खाद बीज जुताई के बाद तैयार फसल को पानी न मिलने से कुम्हला रही है । विभागीय अधिकारियों से शिकायत किया गया है । कोई राहत वाला आश्वशन तक नही मिला है ।
