फतेहपुर । सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था ने चार वर्षीय बच्ची को रक्तदान किया । इमरजेंसी केस में जिले के प्राइवेट अस्पताल जे के चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती 04 महीने की बच्ची दीपांशी पुत्री दीपक कुमार निवासी ग्राम घरहीखेड़ा पोस्ट जाफराबाद बिंदकी फतेहपुर है । बच्ची को बुखार व इन्फेक्शन के चलते रक्त की कमी हो गयी । जिस पर डॉक्टर ने बच्चे को 100 एम एल तत्काल ए बी पॉजिटिव ताजे रक्त की आवश्यकता बताई । केस की जांच कर केस सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में साझा करते ही ग्रुप के सदस्य प्रतीक चौरसिया जो कि देवीगंज निवासी है । रात 11:00 बजे श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष में पहुचे और जरूरतमंद बच्ची दीपांशी के लिए प्रतीक चौरसिया ने अपना 12वां रक्तदान किया । जिससे बच्चे के तीमारदार पिता दीपक कुमार को रक्त उपलब्ध हो सका ।टीम के सेवा भाव को देखते हुए बच्ची के मामा राजा कुमार ने भी अपना रक्तदान किया । जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके ।
इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह,रक्तकोष से प्रवीण प्रसून, राहुल सिंह व मरीज के तीमारदार दीपक कुमार उपस्थित रहे ।
