फतेहपुर । युवा विकास समिति द्वारा रविवार को समीक्षा बैठक का आयोजन गांधी पार्क पर किया गया । समीक्षा बैठक के दौरान जिले में बढ़ती बेरोजगारी किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई जहां पर युवाओं ने आगे आने वाले समय में आंदोलन करने की रणनीति बनाई ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा जी ने जनपद के युवाओं को एकजुट होकर जनपद के विकास के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत है ।
बैठक में उपस्थित संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा जी की उपस्थिति में फतेहपुर नगर टीम की घोषणा की गई । जिसमें नगर अध्यक्ष अफताब, नगर उपाध्यक्ष सुशील अग्निहोत्री,अंसार वारिस नगर कोषाध्यक्ष,देव मणि गुप्ता सचिव,शिवम दुबे मीडिया प्रभारी,अचार्य नारायण शुक्ला,अनिल कुमार मौर्य,अभय पांडे,रिंकू शुक्ला,सुशील मिश्रा,मगल सिंह,अंकित अग्निहोत्री समेत दर्जन भर युवा युवाओं ने समिति की सदस्यता ली ।
