बिन्दकी/फतेहपुर,18 दिसम्बर । राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शर्मा को नेशनल अवार्ड दिया गया है । आशीष शर्मा की इस उपलब्धि पर पुलिस के अधिकारियों ने उन्हे बधाई दी और मुंह मीठा कराया ।
@fatehpurpolice #Bindki कोतवाली में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शर्मा को राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने दिया नेशनल अवार्ड,
आशीष शर्मा की इस उपलब्धि पर SHO #BINDKI शमशेर बहादुर सिंह व पुलिस अधिकारियों ने खुशी जाहिर कर दी बधाई,कराया मुंह मीठा @CMOfficeUP @dgpup @Uppolice @NCRBHQ pic.twitter.com/FEvlzPWCUS— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) December 18, 2022
आज रविवार को कोतवाली बिंदकी परिसर में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से नेशनल अवार्ड पाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शर्मा को बधाइयां दी गई । उनका मुंह मीठा कराया गया ।
बताया गया है कि दिल्ली के एनसीआरबी मुख्यालय में 15 व 16 दिसंबर को आयोजित एक गोष्ठी में देश के विभिन्न स्थानों से पुलिस अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी आए थे ।
Forth conference on cctns good practice
संपूर्ण भारत के विभिन्न प्रांतों से सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु विभिन्न अधिकारियों का चयन @NCRBHQ New Delhi द्वारा किया गया ।
उक्त सूची में उत्तर प्रदेश से आशीष शर्मा को individual significant award प्राप्त होने का गौरव मिला @PMOIndia @dgpup pic.twitter.com/ovvlyJdVZx— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) December 18, 2022
इस मौके पर बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी द्वारा कोतवाली बिन्दकी में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष शर्मा को नेशनल अवार्ड दिया गया था । इसी क्रम में आज रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में आशीष शर्मा को बिन्दकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह,कस्बा इंचार्ज सुमित नारायण तिवारी के अलावा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने नेशनल अवार्ड पाने के लिए बधाई दी और मुंह मीठा कराया ।
