– पंचायतों के विकास में आधिकारियों का होता है अहम रोल – मास्टर ट्रेनर ।

बकेवर/फतेहपुर । विकासखंड देवमई के सभागार कक्ष में दो दिवसीय क्षेत्र पंचायत सदस्यो को मास्टर ट्रेनर के द्वारा ट्रेनिंग दी गई ।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड देवमई में क्षेत्र पंचायत सदस्यो को गांव के विकास के लिए विकास के काम कैसे कराने हैं । उनकी देखरेख कैसे करनी है ।
इस विषय की विस्तार से जानकारी दी गई । मुख्य रुप से क्षेत्र पंचायत सदस्यो को विकास खण्ड में वर्ष में एक ही बार बुलाया जाता है और इतिश्री कर दी जाती है । इस विषय को लेकर सरकार ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में मास्टर ट्रेनर डॉक्टर गिरधारी लाल तिवारी और अनीश भाई ने बताया कि स्वस्थ गांव,बाल हितेषी गांव,सुशासन वाला गांव और स्वस्थ और हरित गांव को विभिन्न स्थानीय उदाहरण के साथ खेल आदि के माध्यम से समझाया और कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत के कार्यों में समानता न पाई जाये ।
विषय के विजन लक्ष्य को समझाते हुए कम लागत व बिना लागत की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला और प्रशिक्षक द्वारा गरीबी मुक्त गांव,महिला हितेषी गांव,पर्याप्त जल युक्त गांव,आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा वाला गांव सामाजिक रूप से न्याय संगत गांव पर चर्चा की ।
इस मौके पर 64 ग्राम सभाओं के 42 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया ।
