भीतरगांव/कानपुर । कैबिनेट मिनिस्टर द्वारा स्मार्टफोन मिलते ही सैकड़ो छात्र छात्राओं के चेहरे में मुस्कान दौड़ पड़ी ।
मंगलवार को दयानंद दनकू परागा ज्ञान उदय पीजी महा विद्यालय मुरलीपुर में स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर राकेश सचान द्वारा लगभग एक सैकड़ा छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किये गए ।
श्री सचान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही स्मार्ट फोन,टैबलेट वितरण योजना से छात्र छात्राओं को अपने शिक्षा कौशल को निखारने में मदद मिलेगी । तकनीकी ज्ञान के द्वारा अध्ययन को और बढ़ावा मिलेगा ।
इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. एसपी गुप्ता, शिवानी शुक्ला,अंकित बाजपेयी,विनीत शुक्ला,अनुराग त्रिपाठी, सुरेश सचान,अमर सिंह सहित समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं व कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
