फतेहपुर । भाजपा युवा नेता की गुहार पर फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे से फतेहपुर डिपो की बसें गुजरने की बात हवा-हवाई साबित हो गई । एआरएम के आदेश को भी नजर अंदाज कर दिया गया । इसको लेकर इलाकाई जनता में प्रशासनिक सिस्टम के प्रति नाराजगी है ।
फतेहपुर शहर से कानपुर और कानपुर से फतेहपुर शहर की तरफ आने वाली बसें फ्लाईओवर ब्रिज के ऊपर से गुजरने की शिकायत रेवाड़ी बुजुर्ग निवासी भाजपा युवा नेता एवं जिला सोशल मीडिया प्रमुख अजीत सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है ।
इसके बाद फतेहपुर एआरएम डीएस सिंह ने डिपो की सभी बसों के चालकों और परिचालकों को नीचे से बसे ले जाने की हिदायत दी थी । लेकिन इस पर अमल होता नहीं दिखाई दे रहा है ।
हाल यह है की लोग नीचे बसों को ताकते रहे और बसें फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर से ही निकलती रही ।
भाजपा नेता अजीत सैनी के द्वारा के द्वारा दोबारा मुख्यमंत्री शिकायत करने पर परिवहन विभाग जागा और ओवर ब्रिज पुल के ऊपर से निकलती हुई बसों के परिचालक व चालकों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया ।
भाजपा नेता अजीत सैनी ने बताया कि वह सारा दिन बसों की आवाजाही का सच जानने के लिए स्वयं मौके पर जाकर देखते भी हैं ।
लेकिन फतेहपुर डिपो की बस के चालक व परिचालक की सेहत पर आदेश का कोई फर्क देखने को नहीं मिला । आम जनमानस की गंभीर समस्या को देखते हुए अब पुनः शिकायत दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से की गई है ।
