चौडगरा/फतेहपुर । औग थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी राहुल सिंह की पत्नी अंकिता सिंह उम्र 19 वर्ष ने बीती रात पति की डांट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया । जिससे उसकी मृत्यु हो गई । पति राहुल सिंह ने बताया कि पत्नी को छोटी सी बात को लेकर रात में डांट दिया था । जिसको लेकर वह कमरे के बाहर आ गई थी । प्रातः देखा तो घर में कमरे के बाहर मृत पड़ी थी । राहुल की शादी 14 मई 7 माह पहले फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में हुई थी ।
मृतका अंकिता के पिता राजू उर्फ राज कपूर की सूचना पर थाना अध्यक्ष जय चन्द्र भारती ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है ।
थाना प्रभारी निरीक्षक जय चन्द्र भारती ने बताया की महिला के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया है ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
