फतेहपुर । असोथर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया ।
जनपद के थाना असोथर प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत के नेतृत्व में निरीक्षक विनोद कुमार यादव हमराह बल के साथ गश्त पर थे । उसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गैर इरादतन हत्या का आरोपी कहीं भागने की फिराक पर टहल रहा है । जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत व निरीक्षक विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताए गए स्थान पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी । उसी दौरान वांछित आरोपी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार होकर बर्रा बगहा रोड से उसके घर के जाने वाले रास्ते पर जैसे ही भोला सिंह डेरा तिराहा मोड़ के समीप पहुंचा तो पुलिस ने कड़ी नाकेबंदी करके अभियुक्त कुशल सिंह पुत्र राकेश सिंह उर्फ लाला सिंह निवासी इंद्रपाल सिंह परमार का डेरा मजरे सरकंडी थाना असोथर को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ कड़ाई से पूछताछ की । जिससे उसकी निशानदेही पर आला कत्ल में प्रयोग डंडा की बरामदगी की। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्रवाई कर न्ययालय में पेश किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज हैं ।
