फतेहपुर । उद्योग बंधु समिति की बैठक 30 दिसम्बर को आयोजित होगी ।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र फतेहपुर अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु माह, दिसम्बर-2022 की जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में 30 दिसम्बर 2022 को अपराह्न 03:00 बजे कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में आयोजित होगी ।
