फतेहपुर । मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल ने बीती शाम विकास खण्ड तेलियानी स्थित गौशाला सलेमाबाद एवं गौशाला मंसूरपुर मोधनपुर का औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान टीन शेड,बाउंड्री,चारा,पानी की व्यवस्था संतोषजनक स्थिति में पाई गई । गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु बोरे,तिरपाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ग्राम प्रधान को और गौवंशो की देखभाल हेतु गौपालकों को निर्देश दिए ।
