बकेवर/फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई के जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों ने वेतन में जबरन एनपीसी कटौती की । इसके संदर्भ में मुख्यमंत्री के नामित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ।
दिए गए ज्ञापन में बेसिक शिक्षकों को जबरदस्ती नई पेंशन योजना स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं । सरकार का यह तानाशाही रवैया से शिक्षक आक्रोशित है । सन 2005 में यह योजना स्वैच्छिक रूप से लागू की गई थी । परंतु अब इसको लेकर जबरदस्ती किया जा रहा है । साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की गई है ।
इस मौके पर जूनियर शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा,जिला मंत्री नीरज तिवारी,ब्लॉक मंत्री शिवओम सिंह यादव,गुलाब सिंह यादव,रामप्रताप,नीतीश कुमार,आलोक अग्निहोत्री,संतोष गुप्ता,प्रणव अग्निहोत्री,शुभम द्विवेदी व अन्य अध्यापक मौजूद रहे ।
