कानपुर । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे प्रदेश प्रभारी डॉ० के० एम० त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला प्रदेश महामंत्री कुलदीप सक्सेना प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया,रवीन्द्र त्रिपाठी,कीर्ति कुमार शुक्ला,प्रदेश संगठन मंत्री आशीष मिश्रा विधि सलाहकार पद्म चन्द्र गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष पी एन शर्मा किशन चन्द्र मेहरोत्रा रमेश कुमार शर्मा दिनेश कुमार अग्रवाल सदस्यगण राकेश दुबे प्रदीप नागर एवं जय प्रकाश तिवारी फतेहपुर जिला अध्यक्ष अमरदीप त्रिपाठी,आलोक गौड़ ताहिर सिद्दीकी व पंकज गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे मृतक को अपने श्री चरणों में स्थान देकर उन्हें मोक्ष प्रदान करें तथा दुखी परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
पदाधिकारियों ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के साथ समस्त पत्रकार उनके साथ खड़ा है । पदाधिकारियों ने कहा कि मां हीरा बेन ने देश को एक ऐसा सपूत दिया है जो बिना विश्राम किये बिना अवकाश लिए देश और विश्व की जनता के कल्याण में सतत काम कर रहा है । पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी की मां को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।
