बिंदकी/फतेहपुर । मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को एक 315 बोर के तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार पकड़ा गया ।अभियुक्त शातिर अपराधी है । जिसके विभिन्न थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं ।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 12:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक रणधीर कुमार सिंह सिपाही अजय यादव सिपाही मनोज यादव आदि बिंदकी कस्बे के खजुहा रोड नहर पुल के पास पहुंचे पुलिस ने नहर पुल के पास से एक शातिर अपराधी शैलेंद्र सिंह उर्फ आदित्य सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हरजनपुर थाना चांदपुर को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से एक 315 बोर का तमंचा तथा दो 315 बोर के जिंदा कारतूस मिले पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय भेज दिया ।इस मामले में कोतवाली बिंदकी के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर अपराधी है उसके खिलाफ फतेहपुर जनपद के थाना औंग कल्याणपुर थाना चांदपुर थाना बकेवर थाना जहानाबाद थाना जाफरगंज थाना हुसैनगंज थाना मलवा तथा बिंदकी कोतवाली में कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं ।
