रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ । द एमएसजी फाउंडेशन द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया ।
जहां एक ओर पारा दिन पर दिन गिरता जा रहा है । वहीं गरीबों के लिए ठंड मुसीबत बनती जा रही है । ऐसे में द एमएसजी फाउंडेशन की तरफ तरफ से ऐसे बेसहारा लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कंबल वितरण हनुमान सेतु अमीनाबाद कैसरबाग में किया गया ।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि हिमांशु बाजपेई,समीर सिद्दीकी,प्रियंका श्रीनेत,वली मिर्जा,सलमान हुसैन मौजूद रहे ।
वही इस कार्यक्रम में द जी फाउंडेशन की तरफ से मोहम्मद आलम,इमरान अली,अतहर हुसैन,इमरान,साहिल मिर्जा मौजूद रहे ।
