फतेहपुर । नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक भिटौरा में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया ।


जिसमें मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार महेंद्र,शिवम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भगवा रक्षक परिषद,स्वयं सेवक रामू मिश्रा उपस्थित रहे ।
खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल,कबड्डी,बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़,स्पर्धाएं शामिल रही ।
कबड्डी में भिटौरा स्पोर्ट्स टीम,भादर क्लब टीमें शामिल रही । वॉलीबॉल में भिटौरा मलाही टीम और कबड्डी में भादर क्लब टीम विजय हुई ।
बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रियंका देवी, द्वितीय स्थान पर रीना देवी तृतीय स्थान पर अंजू देवी रही । कार्यक्रम में सहयोगी कार्यकर्ता दिनेश कुमार साहू,रामप्रकाश, सौरभ,माया देवी,दीपू साहू,लक्ष्मी शंकर,हरिकेश,राकेश साहू, महेश साहू,पूजा,दीपिका,नीलेश साहू आदि लोग उपस्थित रहे ।
