जहानाबाद/फतेहपुर । जहानाबाद कस्बा के शीतला नगर मंदिर के मोड़ में बेल्डिंग दुकानदार इम्तियाज की दुकान में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखी गैस पाइप मशीन,बैटरी,बैटरा,पीतल की राड के साथ-साथ तमाम उपकरण अज्ञात चोर चुरा ले गए ।
सुबह दुकानदार इम्तियाज अपनी दुकान पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख आवाक रह गया और पुलिस को सूचना दी । जहानाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी जुटाई और चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही । बेल्डिंग कारीगर इम्तियाज ने बताया कि लगभग पचास हजार से अधिक का माल चोर चुरा ले गए हैं ।
