फतेहपुर । जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा आज रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर में कॅरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह,प्रवीण कुमार कॅरियर काउन्सलर,कु०नीतू सिंह,यंग प्रोफेशनल एवं शशांक पान्डेय प्रभारी कॅरियर काउन्सिलिंग जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर द्वारा विद्यालय के 85 छात्राओं को इंटर के बाद अवसर स्वतः रोजगार जीवन में अनुशासन का महत्व समय के प्रबंधन एक दिवसीय परीक्षाओ की तैयारी,कॅम्प्यूटर की उपयोगिता एवं भारत सरकार राज्य सरकार की स्वतः रोजगार से सम्बन्धित योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही प्रतिभागियों की कॅरियर सम्बन्धी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया ।
कु० नीतू सिंह द्वारा भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in की उपयोगिता व शशांक पान्डेय द्वारा विभाग के पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in एवं www.sewamitra.up.gov.in की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती मोनी गुप्ता द्वारा की गयी ।
जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 21 जनवरी 2023 को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है ।
उक्त जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने दी ।
